कानूनी वक्तव्य
 

इस वेबसाइट पर प्रस्तुत जानकारी और सामग्री डोंगिंग फोटोवोल्टेइक पावर कंपनी लिमिटेड (CNPV) द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इस साइट तक आपकी पहुंच और इसका उपयोग निम्नलिखित नियम व शर्तों और लागू होने वाले सभी कानूनों के अंतर्गत आता है। इस साइट तक पहुंचने और उपयोग करने पर, निम्नलिखित नियम व शर्तों को आपके द्वारा पढा गया, समझा गया और इनसे सहमत समझा जाएगा।

कॉपीराइट  

प्रस्तुत सामग्री का कॉपीराइट है और वैश्विक कॉपीराइट कानूनों व संधियों के प्रावधानों द्वारा सुरक्षित है। उपरोक्त प्रदत्त लाइसेंस की शर्तों के अंतर्गत, CNPV की पूर्व लिखित अनुमति के बगैर, किसी भी प्रकार से सामग्री की प्रतिलिपि, पुनर्प्रस्तुत, संशोधित, प्रकाशित, पुनर्प्रकाशित, अपलोड, डाउनलोड, पोस्ट, प्रसारित, या वितरित नहीं किया जा सकता है।

अस्वीकरण

CNPV ने उपलब्ध और उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी को निश्चित और सटीक बनाने का अधिकतम प्रयास किया है। इस सामग्री में कुछ अशुद्धियां और टाइप संबंधी त्रुटियां हो सकती हैं, और इन्हें सटीकता, संपूर्णता, वाणिज्योपयोगी, बौद्धिक संपदा के गैर-उल्लंघन, या किसी खास उद्देश्य के लिए उपयुक्त होने समेत किसी भी व्यक्त या अभिप्रेरित वारंटी के बिना “जैसी हैं” आधार पर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। CNPV अपने स्वविवेक के आधार पर साइट के किसी भी हिस्से में किसी त्रुटि या गड़बड़ी को सही करने का अधिकार रखती है। और CNPV किसी भी जानकारी की सटीकता या सामयिकता पर विश्वास करने से होने वाले नुकसानों और हानियों, या इन सामग्रियों को देखने, वितरित करने, या इनकी प्रतिलिपि बनाने से होने वाले नुकसानों समेत जानकारी के उपयोग या प्रदर्शन से या इसके संबंध में उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसानों या हानियों के लिए उत्तरदायी नहीं है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।
उत्तरदायिता की सीमा

किसी भी परिस्थिति में निम्न स्थितियों के परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, सांयोगिक, विशेष या परिस्थितिजन्य नुकसानों के लिए CNPV उत्तरदायी नहीं होगी (a) किसी पक्ष द्वारा इस वेबसाइट को प्रयोग न कर पाने, (b) इसके संचालन या प्रसारण में त्रुटि, गड़बड़ी, रुकावट, दोष, देरी होने, (c) किसी कंप्यूटर वायरस, (d) साइट से संबंधित सामग्री, चाहे CNPV को ऐसे नुकसानों की संभावना के बारे में सलाह दे दी गई हो।

कोई ग्राहक संबंध नहीं

इस वेबसाइट के संबंध में किसी भी ग्राहक, सलाहकार, न्यासीय या पेशेवर संबंध को शामिल या स्थापित नहीं किया गया है और न CNPV, न ही कोई अन्य व्यक्ति या तीसरे पक्ष इससे संबंधित हैं।

प्रभावी कानून

यदि आप इस वेबसाइट का उपयोग करते हैं तो आप विधि सिद्धांतों के टकराव के बिना, चीनी जन गणराज्य के कानूनों से सहमत हैं, और आप सहमत हैं कि इस वेबसाइट के संबंध में कोई भी याचिका डोंगिंग, शेनडोंग प्रांत, चीनी जन गणराज्य के न्यायालयों के विशिष्ट न्यायाधिकार के अंतर्गत आएगी।

सुरक्षित करना

आप किसी बौद्धिक संपदा या किसी व्यक्ति या निकाय के अन्य अधिकार का, आपके द्वारा प्रयोग की इन शर्तों के उल्लंघन करते हुए साइट के आपके प्रयोग, आपके, या आपके खाते के किसी अन्य प्रयोक्ता/सदस्य द्वारा इसका उल्लंघन करने के कारण या उससे पैदा होने वाले, वकील की उपयुक्त फीस सहित तीसरे पक्ष द्वारा किए गए किसी भी दावे या मांग के विरुद्ध सुरक्षित करने और CNPV और इसकी संबंधित कंपनियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को हानिरहित रखने के लिए सहमत हैं।

घोषणा

CNPV प्रयोग की इन शर्तों को अपने स्वविवेक से समय-समय पर संशोधित कर सकता है। और CNPV वेबसाइट पर जानकारी को अद्यतित, संशोधित और निरस्त करने के समस्त अधिकार अपने पास रखता है।


>शीर्ष पर वापस

उत्पाद जानकारी


प्रेस विज्ञप्ति

आगामी आयोजन


We care for your future 
Copyright © CNPV 2008