अपने किसी कर्मचारी से पूछिए कि उन्हें CNPV सोलर में काम करने में सबसे अच्छी चीज़ क्या लगती है और वे अनिवार्य रूप से कहेंगे "लोग"। वास्तव में हमारे कर्मचारी हमारी कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से हैं। CNPV सोलर में, हम वैविध्यपूर्ण कार्यशक्ति को महत्व देते हैं जो नवोन्मेष, सृजनात्मकता, उत्साह, और टीमवर्क के इर्दगिर्द केंद्रित होती है।.
यद्यपि CNPV सोलर का प्रमुख लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण हितैषी संसाधनों के प्रयोग से हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखना है, लेकिन साथ ही हम ऐसा माहौल भी बनाने का प्रयास करते हैं जहां कर्मचारी हमारी प्रदर्शन-केंद्रित कंपनी में काम करके प्रसन्नता महसूस करें। CNPV सोलर ने बहुत कम समय में ऐसी कंपनी के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली है जहां हमारे कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार होता है और उन्हें समुचित प्रतिफल दिया जाता है।
हम आपको और आपकी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन को पुरस्कृत करने के लिए तैयार किए गए आकर्षक प्रतिफल और लाभकारी पैकेज प्रदान करते हैं। हमारे लाभकारी पैकेज में प्रतिस्पर्द्धी वेतन, भुगतान सहित अवकाश, और स्वास्थ्य व कल्याण लाभ शामिल हैं। CNPV सोलर में हम जहां तक संभव होता है, अपने व्यावसायिक निर्णयों के पर्यावरण संबंधी प्रभाव को ध्यान में रखते हैं।
कृपया अपना रिज्यूम (बायोडाटा) हमें भेजें ताकि जब कभी भी हमें कोई उपयुक्त अवसर दिखाई, तो हम आपसे संपर्क करें। हम आपको एक रोमांचक भविष्य बनाने और वैश्विक ग्रीन एनर्जी कंपनी में कैरियर बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं जो जीवन को बदलने और बेहतर करने के अद्वितीय मिशन के साथ जुड़ी हुई है।
कृपया संपर्क करें:
टेलीफोन: +86-546-7795058
फैक्स : +86-546-7795777
ई-मेल: hr.cnpv@cnpv-power.com
|