|
1. CNPV का व्यवसाय क्या है?
चाइना सोलर फोटोवोल्टेइक SA (NYSE यूरोनेक्स्ट : ALCNP), अपनी पूर्णतया स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी चाइना फोटोवोल्टेइक ग्रुप डोंगिंग फोटोवोल्टेइक पावर कंपनी लिमिटेड, के साथ एक बहु उत्पाद वाली शीर्ष सौर कंपनी है जो इंगोट्स, वेफर्स, सेल और सोलर मॉड्यूलों को उत्पादित करती है और सोलर फोटोवोल्टेइक के क्षेत्र में जिसम उच्च क्षमता वाले और किफायती स्थलीय क्रिस्टलीय सोलर फोटोवोल्टेइक मॉड्यूलों का डिज़ाइन, निर्माण और आपूर्ति होती है, अपनी सुदृढ उपस्थिति रखती है। विश्वसनीयता और दीर्घजीविता हमारे विश्वस्तरीय क्रिस्टलीय सोलर फोटोवोल्टेइक मॉड्यूलों में निर्मित होती है, जो कि सर्वोच्च प्रदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर आंतरिक जांचों और बाह्य प्रमाणनों (IEC61215, IEC61730, UL, और CE) से होकर गुज़रते हैं। उच्च गुणवत्तायुक्त, नवोन्मेषी क्रिस्टलीय सोलर फोटोवोल्टेइक समाधान प्रस्तुत करने के लिए उत्कृष्टतम प्रौद्योगिकी का प्रयोग करती है, जो कि निजी ग्राहकों, बड़े संस्थानों के साथ-साथ पूरी दुनिया में संपूर्ण समाज की ज़रूरतों का पूरा करती है।
2.CNPV की स्थापना कब हुई थी?
CNPV की उद्यमियों की एक टीम के साथ चेयरमेन वांग अंक्वेन ने 2006 में स्थापना की थी।
3. CNPV में कितने कर्मचारी हैं?
CNPV में सितंबर 2009 तक कुल 1200 पूर्णकालिक कर्मचारी हैं।
4.CNPV का बाह्य कानूनी वकील कौन है?
टेली वेसिंग।
|