बोर्ड सदस्य

CNPV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में फिलहाल 5 सदस्य हैं।

श्री वांग अंक्वेन, चेयरमेन

श्री वांग बोर्ड के चेयरमेन हैं। उन्होंने कंपनी के निवेश संबंधी मामलों और प्रबंधन में गहन अनुभव अर्जित किया है। श्री वांग ने निवेश संबंधी कई मामलों को सफलतापूर्वक संचालित किया है। उन्होंने 1992 में शेनडोंग कंस्ट्रक्शन यूनिवर्सटी से सिविल आर्कीटेक्चर में अपनी बैचलर डिग्री प्राप्त की थी।

श्री झांग शुन्फू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी

श्री झांग परियोजना प्रचालनों और कॉरपोरेट प्रबंधन में गहन अनुभव अर्जित किया है और उनके पास नई प्रौद्योगिकी और सौर उद्योग में बदलती हुई गतिकी के बारे में गहरी अंतर्दृष्टि है। उन्होंने 2006 से डोंगिंग फोटोवोल्टेइक पावर कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम करना शुरू किया था। श्री झांग ने शेनडोंग यूनिवर्सटी ऑफ फायनेंस एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ इकोनॉमिक्स के साथ चीनी समाज विज्ञान अकादमी से कानून की मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

श्री क्रिस्टोफी ब्लोंड्यू

श्री क्रिस्टोफी ने निवेश के कई सफल मामलों का संचालन किया है। उनके पास मास्टर्स डिग्री है। श्री ब्लोंड्यू फिडालक्स एसए. डोमिसाइल : 23, वाल फ्लूरी, एल-1526 लक्जमबर्ग में एक साझेदार भी हैं।

श्री बी. वीरराजू चौधरी, मुख्य प्रचालन एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी

श्री चौधरी हमारे मुख्य प्रचालन अधिकारी एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के तौर पर अगस्त 2008 में CNPV के साथ जुड़े थे और नवंबर 2008 में निदेशक (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) बने। इससे पहले, उनके पास सोलर फोटोवोल्टेइक उद्योग में प्रौद्योगिकी, उत्पाद विकास, व्यवसाय विकास, प्रचालन प्रबंधन, और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जिनमें सिमेंस सोलर इंडस्ट्रीज (XLT), पेंटाफोर सोलेक टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा बीपी सोलर और चीनी जन गणराज्य में ट्राइना सोलर में मुख्य कार्यवधि समेत 18 वर्षों से ज्यादा का समृद्ध अनुभव है।

उन्होंने विख्यात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुम्बई, जो कि निस्संदेह विश्व के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी स्कूलों में से एक है, से सोलर फोटोवोल्टेइक सिस्टम डिज़ाइन और इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उन्होंने स्वयं को अपने कड़ी मेहनत और समर्पण की बदौलत एक नेतृत्वकारी व्यक्ति होने और उपलब्धियों के आदर्श के रूप में साबित किया है। श्री चौधरी ने आन्ध्रा विश्वविद्यालय से बीएससी इलेक्ट्रानिक और पीजीडीसीए किया।

श्री बाई जुंपिंग

श्री बाई के पास कॉरपोरेट प्रचालन और प्रबंधन में 15 वर्षों से ज्यादा का सघन अनुभव है। उन्हें व्यावसायिक व्यापार और निवेश का भी अनुभव है। अब, श्री बाई एल्यूमनी एसोसिएशन ऑफ शंघाई हाई स्कूल के निदेशक हैं। उन्होंने 1997 में शंघाई जियाओटोंग विश्वविद्यालय से व्यावसायिक प्रशासन में अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।

> शीर्ष पर वापस

उत्पाद जानकारी


प्रेस विज्ञप्ति

आगामी आयोजन


 
Copyright © CNPV 2008                                                                                                                                    We care for your future.