नेतृत्वकारी टीम


‘‘हम आपके भविष्य का ध्यान रखते हैं’’ - इस जीवनदृष्टि को सदैव अपने सामने रखते हुए, CNPV की नेतृत्वकारी टीम दृढ़ता से सौर विद्युत के लाभों में विश्वास रखती है और एक उज्ज्वल व ज्यादा स्वच्छ विश्व के लिए दीर्घकालिक योगदान देने के लिए वचनबद्ध है।.


निदेशक मंडल

हमारे निदेशक मंडल के सदस्यों के विस्तृत जीवनवृत्तों के लिए, कृपया हमार निवेशक पृष्ठ पर जाएं। धन्यवाद.



 
> शीर्ष पर वापस
 

नेतृत्वकारी टीम


 
वांग अंक्वेन,निदेशक मंडल के अध्यक्ष

श्री वांग निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कंपनी के निवेश संबंधी मामलों और प्रबंधन में गहन अनुभव अर्जित किया है। श्री वांग ने निवेश संबंधी कई मामलों को सफलतापूर्वक संचालित किया है।.



 
झांग शुन्फू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी

श्री झांग अप्रैल 2006 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर CNPV के साथ उस समय जुड़े थे जब CNPV आरंभ में स्थापित हुई थी और श्री झांग ने CNPV के विकास के लिए अतुलनीय प्रयास किए हैं। CNPV के साथ जुड़ने से पहले, श्री झांग का शेंगली ऑयल फील्ड कारपोरेट, चीन में दूसरा सबसे बड़ा तेल समूह, के साथ 20 वर्षों से ज्यादा का प्रबंधकीय अनुभव है। श्री झांग ने शेनडोंग यूनिवर्सटी ऑफ फायनेंस एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ इकोनॉमिक्स के साथ चीनी समाज विज्ञान अकादमी से कानून की मास्टर डिग्री प्राप्त की है।.
 



श्री बी. वीरराजू चौधरी, मुख्य प्रचालन एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी

श्री चौधरी हमारे मुख्य प्रचालन अधिकारी एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के तौर पर अगस्त 2008 में CNPV के साथ जुड़े थे। इससे पहले, उनके पास सोलर फोटोवोल्टेइक उद्योग में प्रौद्योगिकी, उत्पाद विकास, व्यवसाय विकास, प्रचालन प्रबंधन, और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जिनमें सिमेंस सोलर इंडस्ट्रीज (XLT), पेंटाफोर सोलेक टेक्नोलॉजी, भारत में टाटा बीपी सोलर और चीनी जन गणराज्य में ट्राइना सोलर में मुख्य कार्यवधि समेत 18 वर्षों से ज्यादा का समृद्ध अनुभव है।.

आन्ध्रा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक में बैचलर ऑफ साइंस डिग्री लेने के बाद, श्री चौधरी ने प्रौद्योगिकी, उत्पाद विकास, व्यवसाय विकास, गुणवत्ता निर्धारण, प्रचालन प्रबंधन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में भारत और भारत से बाहर अनुभव प्राप्त किया जिससे उन्हें निर्माण और प्रौद्योगिकी में मजबूत आधार हासिल हुआ। उन्होंने विख्यात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुम्बई, जो कि निस्संदेह विश्व के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी स्कूलों में से एक है, से सोलर फोटोवोल्टेइक सिस्टम डिजायन और इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उन्होंने स्वयं को अपने कड़ी मेहनत और समर्पण की बदौलत एक नेतृत्वकारी व्यक्ति होने और उपलब्धियों के आदर्श के रूप में साबित किया है।.
  



शी यूचुआन, शोध एवं अनुसंधान सलाहकार

श्री शी PV उद्योग के विशेषज्ञ हैं और चीन में सौर प्रौद्योगिकी अनुसंधान में सबसे पुराने विश्वविद्यालय, ज़ियान जियाओटोंग विश्वविद्यालय में 1993 से स्कूल ऑफ साइंस के सोलर एनर्जी रिसर्च ग्रुप के निदेशक हैं। वह सोलर फोटोवोल्टेइक उत्पादों और प्रौद्योगिकी में शोध एवं अनुसंधान में 20 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखने के साथ PV उद्योग में एक विशेषज्ञ हैं।.

 

> शीर्ष पर वापस

उत्पाद जानकारी


प्रेस विज्ञप्ति

आगामी आयोजन


 

 
Copyright © CNPV 2008                                                                                                                                    We care for your future.