|
हम क्या करते हैं
CNPV इंगोट्स, वेफर्स, सेल और मुख्य तौर पर सौर पैनलों समेत सौर ऊर्जा के उत्पादों को विकसित, निर्माण और उनकी बिक्री करता है।.
CNPV मोनोक्रिस्टलीय और पोलीक्रिस्टलीय दोनों तरह के, 10W से लेकर 305W तक विद्युत उत्पादन वाले, विविध प्रकार के सोलर फोटोवोल्टेइक (SPV) मॉड्यूलों का उत्पादन और व्यवसाय करती है। CNPV की योजना अपनी उत्पादन क्षमता के विकास और विस्तार के साथ अपने वर्तमान 70,000 वर्गमीटर परिसर के साथ 133,332 वर्गमीटर जोडने की है। 2011 के अंत तक, CNPV SPV मॉड्यूलों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता को 2011 तक 600MW तक बढ़ाने की उम्मीद रखता है।.
CNPV अपने उत्पादों को कई देशों में जैसे कि स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका और दक्षिण कोरिया, भारत को अपने वितरकों और प्रतिनिधियों के माध्यम से बेचती है और उनका विपणन करती है। हमारी निर्यात दर 90% से ज्यादा है। हमारे ग्राहकों को पेशेवर और समय पर सेवा, जैसे कि बिक्री पश्चात तकनीकी सेवा समर्थन आदि देने के लिए नियुक्त विक्रय प्रबंधकों के साथ CNPV के प्रतिनिधि कार्यालय लक्ज़मबर्ग (यूरोप), जर्मनी, दक्षिण कोरिया और हांगकांग में हैं।.
निर्यात के अतिरिक्त, झोंगशान शहर, गुआंगडोंग प्रांत और ज़ियान शहर, शांक्सी प्रांत में हमारे घरेलू एजेंटों के माध्यम से घरेलू बाजार के लिए हमारी बिक्री को भी CNPV बढ़ाती है।.
CNPV अपने ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ स्थायी और लंबे समय तक रहने वाले संबंध बनाने की अपेक्षा रखती है जो कि हमारे लिए गुणवत्ता की गारंटी हैं और जो हमें आपके भविष्य के लिए स्वच्छ, विश्वसनीय सौर ऊर्जा समाधान लगातार देने में सक्षम करते हैं।.
CNPV को फ्रांस, लक्ज़मबर्ग, कोरिया, हांगकांग, और चीनी जन गणराज्य के कई मान्यताप्राप्त निवेशकों का समर्थन हासिल है, इन सब लोगों ने 14 अगस्त 2008 को NYSE यूरोनेक्स्ट में पेरिस के एल्टरनेक्स्ट में हमारे आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) की सफलता में बहुत बडा योगदान दिया। यूरोनेक्स्ट की सूची ने CNPV को अपनी विस्तार योजनाओं को लागू करने और उत्पादन क्षमता में तीव्र वृद्धि होने की गारंटी देने और कच्चे मालों की प्राप्ति सुनिश्चित करने में सक्षम किया।.
|